Listen to this article

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद ने किया भव्य स्वागत
हरिद्वार। उत्तराखंड से नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य प्रथम बार हरिद्वार में वेदमंदिर आश्रम पहुंचे। जहां समर्थकों के साथ भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद ने समर्थकों के साथ भव्य स्वागत किया।
बृहस्पतिवार को भाजपा से नवनिर्वाचित राज्य सांसद दिनेश आर्य का स्वागत करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि भाजपा में समर्पित कार्यकर्ताओं को हमेशा आगे बढ़ाया जाता है। उन्होंने कहा कि दिनेश आर्य के निर्वाचित होने से केंद्र सरकार की योजनाओं का आमजन को लाभ मिलेगा। राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य ने कहा कि उन पर जो विश्वास जताया है उस पर खरा उतारते हुए विकास कार्यों को आगे बढ़ने का काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मिशन 2027 को सफल बनाने के लिए हर एक कार्यकर्ता को धरातल पर उतरकर कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के विजन को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह सिंह धामी धरातल पर उतारकर जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंचा रहे हैं। उनके नेतृत्व में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनेगी और हर विकास कार्य सुचारू रहेगा।
इस मौके पर राज्य मंत्री डॉक्टर जयपाल सिंह चौहान, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष जसवीर चौधरी, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि कविंद्र चौधरी, धर्मेंद्र प्रधान, मास्टर धर्मेंद्र चौहान, जिला महामंत्री संजीव चौधरी, पार्षद सतविंदर सिंह, युद्धवीर सैनी, मनीष सैनी, अंकित सैनी, सनी चौहान अधिवक्ता, जगराम चौहान, अनुसूचित मोर्चा के जिला अध्यक्ष तेलूराम वाल्मीकि आदि शामिल हुए।

About The Author

Avatar

By रोहित वर्मा

Rohit Verma : +91 99711 54292 📍कार्यालय का पता ------------------------- GALI NO 6 KHANNA NAGAR JWALAPUR HARIDWAR UTTRAKHAND

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed