टिेहरी : जिला निर्वाचन अधिकारी/ प्रभारी जिलाधिकारी वरुणा अग्रवाल ने आज शुक्रवार को नई टिेहरी में स्थापित वेयरहाउस में रखें ईवीएम एवं वीवीपैट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वेयर हाउस से संबंधित विभिन्न व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी ली तथा मशीनों की सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से अवलोकन किया। प्रभारी जिलाधिकारी ने वेयरहाउस में सुरक्षित रखी गई ईवीएम एवं …
Read More »मंजू रावत
फेसबुक पर युवती से दोस्ती पड़ी महंगी, डोईवाला के ठेकेदार से 1.20 करोड़ की साइबर ठगी
देहरादून : डोईवाला में एक ठेकेदार साइबर ठगी का शिकार होकर करीब 1.20 करोड़ रुपये गंवा बैठा। फेसबुक पर हुई एक युवती से दोस्ती के बाद निवेश के नाम पर उससे करोड़ों रुपये की ठगी कर ली गई। मामले में साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पीड़ित ठेकेदार के अनुसार जुलाई 2025 …
Read More »उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, 11 मई से बारिश और तेज हवाओं के आसार
देहरादून : उत्तराखंड में मौसम लगातार करवट बदल रहा है। कहीं तेज धूप, कहीं बादलों की आवाजाही और कई क्षेत्रों में तेज हवाएं चलने से मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में प्रदेश के मैदानी इलाकों में तापमान बढ़ने के साथ पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश, तेज हवाएं और आकाशीय बिजली गिरने …
Read More »केदारनाथ धाम में बीपीसीएल अस्पताल का लोकार्पण, श्रद्धालुओं को मिलेंगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं
रुद्रप्रयाग: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को श्री केदारनाथ धाम में भारत पेट्रोलियम कॉर्पाेरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) अस्पताल का लोकार्पण किया। स्वामी विवेकानंद हेल्थ मिशन सोसाइटी द्वारा संचालित यह अस्पताल उच्च हिमालयी क्षेत्र में श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार केदारनाथ धाम आने वाले श्रद्धालुओं को त्वरित और बेहतर चिकित्सा …
Read More »चमोली के काश्तकार अब सीधे आईटीबीपी को बेच सकेंगे सब्जियां, उत्तराखण्ड औद्यानिक परिषद ने सब्जी विपणन का ITBP से किया अनुबंध
देहरादून : उत्तराखण्ड के सीमांत जनपद के काश्तकारों की आय बढाने के उद्देश्य से उत्तराखण्ड औद्यानिक परिषद की ओर से महत्वपूर्ण पहल की गई है। परिषद की ओर से भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) के साथ एक अनुबंध किया गया है। समझौते के अनुसार अब स्थानीय काश्तकार अपने खेतों में उगने वाली सब्जियों का विपणन सीधा आईटीपीबी को कर सकेंगे। …
Read More »विजय के CM बनने पर सस्पेंस, TVK के 107 MLA ने दी इस्तीफे की धमकी, राज्यपाल के खिलाफ प्रदर्शन
नई दिल्ली। तमिलनाडु की राजनीति में अभिनेता विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कड़गम (टीवीके) ने बड़ा राजनीतिक उलटफेर करते हुए राज्य की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरकर सबको चौंका दिया है। दशकों से सत्ता की धुरी रही डीएमके और एआईएडीएमके को पीछे छोड़ते हुए टीवीके ने 234 सदस्यीय विधानसभा में 108 सीटों पर जीत दर्ज की है। हालांकि …
Read More »वॉलमार्ट ने भारतीय कारोबारियों के लिए वैश्विक स्तर पर अवसर बढ़ाने के लिए ग्रोथ समिट 2026 का किया आयोजन
वॉलमार्ट वृद्धि ने देश में अब तक 1,15,000 से ज्यादा एमएसएमई को किया है सशक्त देहरादून: वॉलमार्ट ने आज भारत मंडपम, नई दिल्ली में वॉलमार्ट ग्रोथ समिट के दूसरे संस्करण इंडिया 2026 का आयोजन किया। इस आयोजन के जरिए निर्यात के लिए तैयार उद्यमों, एमएसएमई, डिजिटल-फर्स्ट ब्रांड्स, डी2सी विक्रेताओं और सप्लाई चेन भागीदारों को एक मंच पर लाया गया …
Read More »CUET-UG 2026 : परीक्षा से पहले NTA की एडवाइजरी जारी, ड्रेस कोड और जरूरी नियम बताए
नई दिल्ली। कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET-UG) 2026 की परीक्षा शुरू होने से पहले नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने परीक्षार्थियों के लिए महत्वपूर्ण एडवाइजरी जारी की है। एजेंसी ने ड्रेस कोड, परीक्षा केंद्र पर ले जाने वाले सामान और सुरक्षा जांच से जुड़े दिशा-निर्देश जारी करते हुए उम्मीदवारों से नियमों का पालन करने की अपील की है। एनटीए के अनुसार …
Read More »कोटद्वार : नशे में ड्राइविंग करने वालें 2 वाहन सीज, 73 चालकों पर हुई चालानी कार्यवाही
कोटद्वार : बीती 7 मई को जनपद के समस्त कोतवाली एवं थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान कोटद्वार पुलिस टीम द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वाले 02 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई करते हुए उनके वाहन सीज किए गए। साथ ही संबंधित चालकों के …
Read More »IPL में BCCI का बड़ा एक्शन : खिलाड़ियों को ‘हनी-ट्रैप’ से बचाने के लिए होटल कमरों में होगी सरप्राइज चेकिंग
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के दौरान खिलाड़ियों की सुरक्षा और टूर्नामेंट की साख बनाए रखने के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने सख्त कदम उठाए हैं। बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने सभी 10 आईपीएल फ्रेंचाइजी को सात पन्नों की एडवाइजरी जारी कर खिलाड़ियों और अधिकारियों को संभावित ‘हनी-ट्रैप’ और यौन दुराचार जैसे मामलों से सतर्क रहने के निर्देश दिए …
Read More »
ganganagrisamachar A Hindi Web news Portal