Listen to this article

देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ एलाइड एण्ड हेल्थ केयर के फिजियोथेरेपी विभाग में आयोजित विदाई समारोह भावनात्मक, प्रेरणादायी और उत्साहपूर्ण माहौल के बीच सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपने शैक्षणिक सफर, सीख, अनुभवों और विभाग के साथ जुड़ी यादों को साझा करते हुए शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों और शिक्षकों के बीच आत्मीयता, सम्मान और स्नेह का विशेष वातावरण के बीच सीनियर्स ने अपने अनुभव सांझा किए। सीनियर्स ने कहा कि विभाग में बिताया गया समय न केवल उनके शैक्षणिक विकास का आधार बना, बल्कि उन्हें एक जिम्मेदार एवं संवेदनशील स्वास्थ्य पेशेवर बनने की प्रेरणा भी मिली।
इस अवसर पर डीन प्रो. डॉ. कीर्ति सिंह ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि फिजियोथेरेपी का क्षेत्र सेवा, समर्पण और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ा हुआ है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने ज्ञान और कौशल का उपयोग समाज सेवा में करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष प्रो. (डॉ.) नीरज कुमार सहित विभाग के सभी शिक्षकों ने विद्यार्थियों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। शिक्षकों ने कहा कि विद्यार्थियों की उपलब्धियां ही संस्थान की वास्तविक पहचान होती हैं और उन्हें विश्वास है कि विभाग के छात्र-छात्राएं भविष्य में स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करेंगे। समारोह के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, स्मृतियों का साझा, सम्मान समारोह एवं भावुक क्षणों ने वातावरण को यादगार बना दिया। विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के निरंतर मार्गदर्शन, सहयोग और प्रेरणा के लिए धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि विभाग से मिले संस्कार, ज्ञान और रिश्ते जीवनभर उनके साथ रहेंगे।

About The Author

Avatar

By रोहित वर्मा

Rohit Verma : +91 99711 54292 📍कार्यालय का पता ------------------------- GALI NO 6 KHANNA NAGAR JWALAPUR HARIDWAR UTTRAKHAND

You missed