Listen to this article

देहरादून में विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी भूषण द्वारा देवभूमि उत्तराखंड के गौरव, पद्मश्री सम्मान से अलंकृत एवं भारतीय निशानेबाजी जगत के प्रख्यात हस्ताक्षर श्री जसपाल राणा जी के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हे भावभीनी अंतिम श्रद्धांजलि दी गई।

इस अवसर पर उन्होंने शोक संतप्त परिजनों से भेंट कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं तथा इस कठिन समय में उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा परिवारजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

रितु खंडूरी भूषण ने कहा कि श्री जसपाल राणा जी ने अपनी असाधारण प्रतिभा, अनुशासन और समर्पण के बल पर भारतीय निशानेबाजी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। खेल जगत में उनका योगदान अतुलनीय एवं प्रेरणादायी रहा है। उन्होंने न केवल देश और उत्तराखंड का नाम राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया, बल्कि युवा खिलाड़ियों के लिए एक आदर्श और मार्गदर्शक के रूप में भी अपनी अमिट पहचान स्थापित की।

उन्होंने कहा कि श्री जसपाल राणा जी की उपलब्धियां, उनके आदर्श और खेलों के प्रति उनका समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा तथा आने वाली पीढ़ियों को उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रेरित करता रहेगा। उनका निधन खेल जगत एवं उत्तराखंड के लिए एक अपूरणीय क्षति है।

About The Author

Avatar

By रोहित वर्मा

Rohit Verma : +91 99711 54292 📍कार्यालय का पता ------------------------- House No. 456, Shiv Murti Gali, Near Narayani Guest House, Haridwar, Uttarakhand - 249401.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed