Listen to this article

कोटद्वार। कोटद्वार नगर निगम के महापौर शैलेन्द्र रावत ने जम्मू-कश्मीर में कर्तव्य निर्वहन के दौरान वीरगति प्राप्त करने वाले उत्तराखंड के वीर सपूत अग्निवीर रोहित रावत को श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने कहा कि गढ़वाल राइफल्स में तैनात घनसाली निवासी रोहित रावत के सर्वोच्च बलिदान का समाचार अत्यंत हृदयविदारक है।
मेयर शैलेन्द्र रावत ने कहा कि राष्ट्र रोहित रावत की वीरता, साहस और मातृभूमि के प्रति उनके समर्पण को सदैव स्मरण रखेगा। उन्होंने शहीद सैनिक के बलिदान को देश के लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए उनके प्रति श्रद्धासुमन अर्पित किए।
उन्होंने भगवान श्री बद्री-केदार से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

About The Author

Avatar

By रोहित वर्मा

Rohit Verma : +91 99711 54292 📍कार्यालय का पता ------------------------- House No. 456, Shiv Murti Gali, Near Narayani Guest House, Haridwar, Uttarakhand - 249401.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed