Breaking News

कोटद्वार में निकली ‘प्रगति पथ यात्रा’, जनकल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान

Listen to this article

कोटद्वार। नगर निगम कोटद्वार के महापौर शैलेन्द्र रावत के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्षों की जनकल्याणकारी, विकासोन्मुख एवं राष्ट्रहितकारी उपलब्धियों को आम जनता तक पहुंचाने के उद्देश्य से “प्रगति पथ यात्रा” का आयोजन किया गया।

यात्रा में विभिन्न जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर कोटद्वार विधायक एवं उत्तराखंड विधानसभा की अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खंडूरी सहित भाजपा जिलाध्यक्ष राज गौरव नौटियाल और अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने केंद्र सरकार द्वारा पिछले 12 वर्षों में किए गए विकास कार्यों एवं जनहितकारी योजनाओं की जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है।

सभी उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने विकसित भारत के संकल्प को साकार करने तथा सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

About The Author

Check Also

दिव्यांगजनों को व्हील चेयर एवं सहायक उपकरण वितरित

Listen to this article 🟢 WhatsApp 🔵 Facebook ✈ Telegram कोटद्वार। विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखंड एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *