Listen to this article

कोटद्वार। विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखंड एवं कोटद्वार विधायक श्रीमती ऋतु खण्डूडी भूषण ने स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री सुबोध उनियाल के साथ राजकीय बेस हॉस्पिटल, कोटद्वार का औचक निरीक्षण किया। 

निरीक्षण के दौरान मंत्री श्री सुबोध उनियाल ने अस्पताल की साफ-सफाई व्यवस्था, चिकित्सकों की तैनाती, मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं तथा स्टाफ की कार्यप्रणाली का जायजा लिया। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बनाए रखने तथा मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक कोटद्वार श्रीमती ऋतु खण्डूडी भूषण ने कोटद्वार क्षेत्र की स्वास्थ्य सुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ किए जाने की आवश्यकता पर बल देते हुए अस्पताल में अतिरिक्त वार्ड बॉय की तैनाती, एक्स-रे मशीन की उपलब्धता तथा आईसीयू सेंटर को पूर्ण रूप से संचालित किए जाने का विषय प्रमुखता से मंत्री के समक्ष रखा।

स्वास्थ्य मंत्री श्री सुबोध उनियाल ने अस्पताल की आवश्यकताओं पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है तथा कोटद्वार की स्वास्थ्य सेवाओं को और सशक्त बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

About The Author

Avatar

By रोहित वर्मा

Rohit Verma : +91 99711 54292 📍कार्यालय का पता ------------------------- House No. 456, Shiv Murti Gali, Near Narayani Guest House, Haridwar, Uttarakhand - 249401.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed