Listen to this article
  1. çüã
  2. हरिद्वार। मायापुर युवा संगठन की ओर से प्राचीन श्री मानकेश्वर महादेव मंदिर, कनखल रोड, हरिद्वार में गणपति महोत्सव 2026 का भव्य आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव का शुभारंभ सोमवार, 14 सितंबर 2026 को प्रातः 10 बजे गणपति भगवान की प्रतिमा स्थापना एवं विधिवत पूजन के साथ हुआ।

इस अवसर पर मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया। गणपति प्रतिमा की स्थापना के दौरान श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान गणेश से सुख, समृद्धि एवं परिवार की खुशहाली की कामना की। गणपति बप्पा के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा।

कार्यक्रम में परम पूज्य महंत श्री रविंद्रपुरी जी महाराज, श्री महंत राम रतन गिरी जी महाराज, महंत श्री रघुवीर गिरी जी महाराज, श्री रघुवीर गिरी जी महाराज (पहलवान बाबा जी) तथा श्री रविदेव शास्त्री जी महाराज सहित संत-महात्माओं की उपस्थिति रही।

महोत्सव के दौरान 15 सितंबर को सुंदरकांड पाठ, 19 सितंबर को महाप्रसाद एवं भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। वहीं 20 सितंबर को हवन के पश्चात शाम 6 बजे भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी और रात्रि 11 बजे गणपति प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा।

आयोजकों ने श्रद्धालुओं से महोत्सव के सभी धार्मिक कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर गणपति बप्पा का आशीर्वाद प्राप्त करने का आह्वान किया है।

About The Author

Avatar

By रोहित वर्मा

Rohit Verma : +91 99711 54292 📍कार्यालय का पता ------------------------- House No. 456, Shiv Murti Gali, Near Narayani Guest House, Haridwar, Uttarakhand - 249401.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed