Listen to this article

 

अपराध पर हरिद्वार पुलिस की ज़ीरो टॉलरेंस नीति

 

आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 315 बोर का तमंचा बरामद

दिनांक 19.09.2026 को महिला, निवासी कार्यशाला गैराज, नगर निगम मायापुर, हरिद्वार द्वारा थाना कोतवाली नगर में तहरीर देकर बताया गया कि लक्की एवं उसके साथी कबीर द्वारा उनकी बहू पर फायरिंग की गई, जिससे उसे चोट आई।

तहरीर के आधार पर कोतवाली नगर में संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया।

प्रकरण की संवेदनशीलता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के दिशा-निर्देशन में, पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर के नेतृत्व में अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम गठित की गई।

गठित पुलिस टीम द्वारा डिजिटल साक्ष्यों को खंगालने एवं मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए लगातार सुरागरसी-पतारसी की गई। पुलिस टीम ने दिनांक 22.09.2026 को आरोपी कबीर पुत्र किशोर, निवासी गंगा आर्यनगर जलालाबाद, थाना भवन, जनपद शामली, उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया था।

घटना के बाद से फरार चल रहे आरोपी लक्की की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार प्रयासरत थी। इसी क्रम में आज दिनांक 23.09.2026 को पुलिस टीम ने आरोपी लक्की पुत्र संजू कुमार, निवासी राजीव बस्ती, थाना कोतवाली नगर, जनपद हरिद्वार, उम्र 19 वर्ष को टिबड़ी रोड की ओर जाते हुए रेलवे कॉलोनी तिराहे से हिरासत मे लिया गया।

आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 तमंचा 315 बोर बरामद किया गया। बरामदगी के आधार पर आरोपी के विरुद्ध धारा 3/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोतरी की गई है।

पुलिस द्वारा नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।

नाम पता आरोपित
लक्की पुत्र संजू कुमार निवासी राजीव बस्ती, थाना कोतवाली नगर, जनपद हरिद्वार
उम्र 19 वर्ष

अभियोग
मु0अ0सं0 522/2026, धारा 109(1), 127(2) BNS एवं बरामदगी के आधार पर धारा 3/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोतरी।

बरामदगी
01 तमंचा 315 बोर

पुलिस टीम
1. कुन्दन सिंह राणा, प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली नगर हरिद्वार
2. व0उ0नि0 नन्दकिशोर ग्वाड़ी
3. उ0नि0 ऋषिकांत पटवाल
4. कानि0 नापु आनन्द तोमर
5. कानि0 नापु रमेश सिंह

About The Author

Avatar

By रोहित वर्मा

Rohit Verma : +91 99711 54292 📍कार्यालय का पता ------------------------- House No. 456, Shiv Murti Gali, Near Narayani Guest House, Haridwar, Uttarakhand - 249401.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed