बिला घाट पर श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया छठ महापर्व, सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित कर मांगी सुख-समृद्धि
हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार के बिला घाट पर लोक आस्था का महापर्व छठ श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु घाट पर पहुंचे और छठी मैया तथा सूर्य देव की आराधना की।
छठ महापर्व के अवसर पर व्रती महिलाओं ने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की तथा अस्ताचलगामी सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। घाट पर श्रद्धालुओं के बीच भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला।
छठ पूजा भारतीय संस्कृति, आस्था, श्रद्धा और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक है। इस पर्व पर सूर्य देव एवं छठी मैया की उपासना का विशेष महत्व माना जाता है
सभी श्रद्धालुओं को छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं।


