Listen to this article

 

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने नालों की सफाई, राहत केंद्रों की तैयारी और आपदा प्रबंधन व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए निर्देश

हरिद्वार, 22 मई 2026। आगामी मानसून और संभावित आपदाओं को देखते हुए हरिद्वार जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला आपदा प्रबंधन सभागार में आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में सभी विभागों को मानसून पूर्व तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूरी करने के निर्देश दिए गए। बैठक में ब्लॉक और तहसील स्तर के अधिकारी ऑनलाइन माध्यम से जुड़े रहे।

जिलाधिकारी ने नगर निगम, जिला पंचायत, पंचायतीराज विभाग, नगर पालिकाओं, नगर पंचायतों, लोक निर्माण विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग और पीएमजीएसवाई अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनपद के सभी नालों, नालियों और कलमाठों की मानसून से पहले अनिवार्य रूप से सफाई कराई जाए, ताकि किसी भी क्षेत्र में जलभराव की स्थिति उत्पन्न न हो।

राहत केंद्रों और कंट्रोल रूम को सक्रिय रखने के निर्देश

बैठक में तहसील और खंड विकास स्तर के अधिकारियों को आपदा प्रबंधन से जुड़े सभी उपकरणों को सुचारू स्थिति में रखने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि संभावित आपदा को देखते हुए राहत केंद्र पहले से तैयार रखे जाएं और वहां सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। साथ ही आपदा कंट्रोल रूम को भी सक्रिय रखने के निर्देश दिए गए।

कटान और जलभराव वाले क्षेत्रों का होगा चिन्हांकन

सिंचाई विभाग को निर्देशित किया गया कि जलभराव और भूमि कटान की आशंका वाले क्षेत्रों का निरीक्षण कर चिन्हांकन किया जाए। तटबंधों की मरम्मत सहित आवश्यक कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूरे किए जाएं।

पेयजल और बिजली व्यवस्था पर विशेष फोकस

बढ़ती गर्मी को देखते हुए जिलाधिकारी ने जल संस्थान और पेयजल निगम को निर्देश दिए कि किसी भी क्षेत्र में पेयजल संकट न होने दिया जाए। पेयजल लाइनों में लीकेज की स्थिति में तत्काल मरम्मत कार्य किया जाए। आमजन की सुविधा के लिए पेयजल संबंधी शिकायतों हेतु जल संस्थान का टोल फ्री नंबर 18001804100 जारी किया गया है।

वहीं विद्युत विभाग को निर्देश दिए गए कि गर्मी के दौरान बिजली आपूर्ति सुचारू रखी जाए और अनावश्यक कटौती से बचा जाए।

डेंगू रोकथाम और स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के निर्देश

स्वास्थ्य विभाग को मानसून के दौरान सभी चिकित्सालयों में स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत रखने और डेंगू रोकथाम के प्रभावी इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। पशु चिकित्सा विभाग को भी पशुओं के लिए चारे की पर्याप्त व्यवस्था बनाए रखने को कहा गया।

कांवड़ मेले को लेकर एनडीआरएफ-एसडीआरएफ को तैयार रहने के निर्देश

आगामी कांवड़ मेले और मानसून को देखते हुए एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और पुलिस विभाग को आपसी समन्वय के साथ विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में अपर जिलाधिकारी वैभव गुप्ता, एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह, परियोजना निदेशक नलिनीत घिल्डियाल, जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत सहित सभी संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

About The Author

Avatar

By रोहित वर्मा

Rohit Verma : +91 99711 54292 📍कार्यालय का पता ------------------------- House No. 456, Shiv Murti Gali, Near Narayani Guest House, Haridwar, Uttarakhand - 249401.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed