Listen to this article

जनपद के ग्राम दिउला पौखाल में आयोजित भव्य धार्मिक कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य लोगों और श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या ने भाग लिया। इस अवसर पर पूजा-अर्चना के साथ क्षेत्र की समृद्धि और खुशहाली की कामना की गई।
 ग्राम दिउला पौखाल में वन क्षेत्राधिकारी भृगुखाल, श्री अनिल देवलियाल द्वारा आयोजित भव्य भंडारे में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने भगवान के श्रीचरणों में पूजा-अर्चना कर समस्त क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को सहेजने के साथ-साथ समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे को भी मजबूत करते हैं।
कार्यक्रम में आयोजक श्री अनिल देवलियाल एवं ग्रामवासियों के सहयोग और समर्पण की सराहना करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया गया। भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।
भगवान बद्री विशाल एवं बाबा केदार की कृपा सभी क्षेत्रवासियों पर सदैव बनी रहे और क्षेत्र निरंतर विकास, शांति एवं समृद्धि के पथ पर अग्रसर हो। धार्मिक आस्था और सामाजिक एकता का संदेश देने वाला यह आयोजन क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा।

About The Author

Avatar

By रोहित वर्मा

Rohit Verma : +91 99711 54292 📍कार्यालय का पता ------------------------- House No. 456, Shiv Murti Gali, Near Narayani Guest House, Haridwar, Uttarakhand - 249401.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed