Listen to this article

उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी भूषण ने उत्तराखंड के होनहार युवा मृदुल जोशी को भारतीय वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर के रूप में कमीशन प्राप्त करने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

उन्होंने कहा कि वायु सेना अकादमी में आयोजित कंबाइंड ग्रेजुएशन परेड के दौरान भारतीय वायु सेना का हिस्सा बनना मृदुल जोशी की कठिन मेहनत, समर्पण और प्रतिभा का प्रमाण है। यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे उत्तराखंड के लिए गर्व का विषय है।

रितु खंडूरी भूषण ने विशेष रूप से मृदुल के माता-पिता और उत्तराखंड विधानसभा परिवार से जुड़े उनके पिता डी.एन. जोशी को भी बधाई दी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि फ्लाइंग ऑफिसर मृदुल जोशी राष्ट्र सेवा के सर्वोच्च आदर्शों का पालन करते हुए भारतीय वायु सेना की गौरवशाली परंपराओं को आगे बढ़ाएंगे।

उन्होंने माँ भारती की सेवा के इस पावन पथ पर मृदुल जोशी के उज्ज्वल और सफल भविष्य की मंगलकामनाएं भी व्यक्त कीं।

About The Author

Avatar

By रोहित वर्मा

Rohit Verma : +91 99711 54292 📍कार्यालय का पता ------------------------- House No. 456, Shiv Murti Gali, Near Narayani Guest House, Haridwar, Uttarakhand - 249401.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed